कम दृश्यता के कारण लखनऊ में लैंडिंग नहीं, विमान दिल्ली भेजा गया
लखनऊ। दम्माम से लखनऊ आ रही Flynas की एक फ्लाइट को कम विजिबिलिटी के चलते लखनऊ में लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी। मौसम की खराब स्थिति को देखते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने सुरक्षा कारणों से विमान को दिल्ली के लिए डायवर्ट कर दिया।
एटीसी सूत्रों के अनुसार, लखनऊ एयरपोर्ट पर दृश्यता मानक से नीचे चली गई थी, जिससे सुरक्षित लैंडिंग संभव नहीं थी। ऐसे में पायलट को दिल्ली डायवर्जन का निर्देश दिया गया। परिणामस्वरूप, दम्माम से लखनऊ आने वाले सभी यात्री दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे।
एयरलाइन की ओर से यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए आवश्यक सूचना और वैकल्पिक व्यवस्था के बारे में जानकारी देने की प्रक्रिया जारी है। एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि मौसम सामान्य होते ही परिचालन सामान्य करने के प्रयास किए जाएंगे।






