थाना मदनापुर क्षेत्र में कुछ महीने पूर्व अज्ञात वाहन से एक बाइक पर 4 युवक सवार होकर चला रहे थे बाइक जिससे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक्सीडेंट में युवकों की हुई थी मौत।
शाहजहांपुर में चौक कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गर्रा पुल के पास की बताई जा रही एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें एक बाइक पर पाँच नवयुवक सवार नजर आ रहे हैं। यह दृश्य न केवल यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी को दर्शाता है, बल्कि युवाओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।
विशेषज्ञों के अनुसार दोपहिया वाहन पर निर्धारित से अधिक सवारी करना जानलेवा साबित हो सकता है। जरा-सी लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता है, जिसका असर केवल सवारों तक सीमित नहीं रहता,बल्कि उनके माता-पिता और परिवार को जीवन भर का दर्द दे जाता है।
यातायात नियम लोगों को परेशान करने के लिए नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बनाए गए हैं। जिम्मेदार नागरिक होने के नाते युवाओं को चाहिए कि वे नियमों का पालन करें और स्वयं के साथ-साथ दूसरों की जान भी सुरक्षित रखें।


