25 C
Lucknow
Tuesday, March 24, 2026

फिरोजाबाद | खैरगढ़ में गैस एजेंसी पर बवाल, संचालिका से मारपीट का आरोप

Must read

 

 

 

 

जनपद फिरोजाबाद के थाना खैरगढ़ क्षेत्र स्थित कस्बा खैरगढ़ में इंडेन गैस एजेंसी पर उस समय हड़कंप मच गया, जब गैस लेने के लिए लगी भीड़ के बीच विवाद ने उग्र रूप ले लिया। आरोप है कि भीड़ के दौरान एक महिला ने गैस एजेंसी संचालिका सुधा देवी के साथ मारपीट, अभद्रता और जान से मारने की धमकी दी।

बताया जा रहा है कि गैस वितरण के दौरान भारी भीड़ उमड़ी हुई थी, इसी बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। पीड़िता सुधा देवी के अनुसार, आरोपी महिला ने उनके साथ न सिर्फ हाथापाई की, बल्कि गाली-गलौज करते हुए धमकी भी दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना के बाद पीड़िता ने थाना खैरगढ़ पहुंचकर आरोपी महिला के खिलाफ तहरीर दे दी है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article