कानपुर। गोविंदपुरी रेलवे ट्रैक के पास रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता से आग बुझाने का काम शुरू किया। कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
बताया जा रहा है कि आग झाड़ियों में लगी थी, जिससे रेलवे ट्रैक के आसपास धुआं फैल गया था। हालांकि समय रहते आग बुझा लिए जाने के कारण रेल यातायात पर कोई असर नहीं पड़ा।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्राथमिक तौर पर गर्मी या किसी लापरवाही को वजह माना जा रहा है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि रेलवे ट्रैक के आसपास ज्वलनशील सामग्री न फेंकें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू


