पुराने जमीनी विवाद की रंजिश में परिवार पर हमला, चार के खिलाफ रिपोर्ट

0
55

कमालगंज। थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव में जमीनी विवाद का झगड़ा एक बार फिर हिंसक हो गया। गांव निवासी अमन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सोमवार रात करीब 10 बजे वह दरवाजे पर बैठा था, तभी नन्हे, अरुण, अंकुश और जयराम शराब के नशे में वहां पहुंचे और पुरानी जमीनी रंजिश में गालीगलौज करने लगे।
अमन ने त्योहार के मौके पर ऐसा न करने को कहा तो वे धमकाते हुए लौट गए। लेकिन मंगलवार सुबह करीब 9 बजे वही लोग फिर से दरवाजे पर आए और लाठी-डंडों व सरिए से हमला बोल दिया।
मारपीट में अमन, उसका भाई प्रदीप, अनिकेश और पत्नी शोभा घायल हो गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here