फर्रुखाबाद। थाना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने सट्टा खेलते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से सट्टा लगाया जा रहा है, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त निखिल श्रीवास्तव पुत्र राकेश श्रीवास्तव निवासी कोतवाली फर्रुखाबाद जनपद फर्रुखाबाद के कब्जे से 02 अदद सट्टा पर्ची तथा 730 रुपये नगद बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को मौके से हिरासत में ले लिया।
इस संबंध में वादी उपनिरीक्षक श्री संजीव कुमार थाना कोतवाली फर्रुखाबाद की सूचना पर मुकदमा अपराध संख्या 53/26 धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की विवेचना प्रचलित है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अवैध सट्टा और जुआ के खिलाफ क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।


