फर्रुखाबाद।अधिवक्ता के चेम्बर में घुसकर जान से मारने की नियत से हमला करने, अवैध असलह लहराने और मारपीट करने के सम्बन्ध में अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने पिता पुत्र के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया। मौके पर पहुंचे पुलिस डालने पुत्र को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया।
पीड़ित अधिवक्ता रोहिताश कुमार ने दी गई तहरीर में कहा कि अपने चेम्बर में बैठ कर कानूनी कार्य कर रहा था तभी आयुष गुप्ता मेरे चेम्बर के अन्दर आया और भददी-भददी गालियां दी तमंचा तान दिया और मुझे बुरी तरह लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित उस समय चेम्बर में अकेला था, शोर-गुल पर आसापास के अधिवक्ता कुलदीप सिंह एडवोकेट, अमित सिंह एडवोकेट, प्रदीप सिंह, और अन्य बहुत से अधिवक्ता आ गए। जिन्होंने आयूष गुप्ता से तमचा छीन कर पीड़ित को बचाया। मौके पर बाद में आयूष गुप्ता के पिता योगेश गुप्ता आए और प्कहा गोली मार दो। उपरोक्त घटना में प्रार्थी को खुली एवं बन्द चोटे आयी हैं। प्रार्थी ने अपने साथ घटना की हुई सूचना सम्बन्धित थानाध्यक्ष थाना कोतवाली फतेहगढ़ को दी।घटना से फतेहगढ़ कचहरी के अधिवक्तागण भयभीत हैं और पीड़ित को आगे भी जानमाल का खतरा है। पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। वहीं दूसरी ओर कोतवाली फतेहगढ़ के उपनिरीक्षक हेमंत कुमार को सूचना मिलने पर भी मौके पर पहुंचे वहां अधिवक्ता के चेंबर में भीड़ लगी हुई थी पुलिस ने मौके पर से आयुष को एक 315 वोट तमंचे के समेत गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here