उधार दिए रुपये मांगने पर हुई मारपीट, चार पर मुकदमा दर्ज

0
64

कमालगंज। थाना क्षेत्र के टडौआ गांव में सोमवार की रात पैसे मांगने पर विवाद हिंसा में बदल गया। गांव निवासी अजीत सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि करीब छह माह पूर्व संजीव ने उससे तीन हजार रुपये उधार लिए थे। सोमवार रात जब अजीत ने पैसे लौटाने को कहा तो संजीव, विपिन, रंजीत और सुरजीत भड़क उठे और गालीगलौज करने लगे।
मना करने पर चारों ने मिलकर लाठी-डंडों से मारपीट कर दी, जिससे अजीत के शरीर में गंभीर चोटें आईं।
पीड़ित को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here