फर्रुखाबाद। बेरोजगार भांजे को नौकरी दिलवाने के नाम पर सगे मामा ने उसे 10 लख रुपए ठग लिए और नौकरी भी नहीं दिलवाई। इस बात की शिकायत पीड़ित भांजे ने न्यायालय में की की। न्यायालय ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी के विरुद्ध संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए जिस पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विवरण के अनुसार विनय कुमार पुत्र रमेश चंद्र निवासी अंबेडकर नगर कॉलोनी फतेहगढ़ एक बेरोजगार युवक है उसका सगा मामा वीरेंद्र कुमार पुत्र शोभाराम जो कि तेरा जैकेट निकट गुरसहायगंज जिला कन्नौज में रहता है उसने विनय से कहा कि उसकी गुरसहायगंज के ब्लॉक प्रमुख से जान पहचान है वह उसकी नौकरी लगवा देगा उसके एवज में 10 लख रुपए लगेंगे। रिश्तेदारी के चलते विनय ने विश्वास कर लिया और अलग-अलग समय पर अलग-अलग कल 10 लख रुपए मामा वीरेंद्र को दिए जिसका विवरण अदालत में दायर किए गए वाद में किया गया है। वीरेंद्र ने पैसे लेने के बाद भी नौकरी नहीं दिलाई तब विनय ने अपने पैसे वापस मांगे तो वीरेंद्र ने धमकी दी और पैसे ना देने की बात कही। इस बात की शिकायत विनय ने पुलिस से की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई मजबूरन उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने के आदेश दिए पुलिस ने अदालत के आदेश पर वीरेंद्र कुमार के विरुद्ध धोखाधड़ी और ठगी करने के मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया व जांच पड़ताल शुरू कर दी।






