लखनऊ। राजधानी में दहेज उत्पीड़न के एक मामले में जानकीपुरम थाने में युवा कल्याण अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह मुकदमा उनकी पत्नी निकिता तिवारी की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। शिकायत में 50 लाख रुपये नकद और फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग करने का आरोप लगाया गया है।
शादी में भारी दहेज देने का दावा
निकिता तिवारी ने पुलिस को बताया कि विवाह के समय उनके परिवार ने 93 लाख रुपये नकद थार गाड़ी अन्य कीमती सामान दिया था, इसके बावजूद ससुराल पक्ष की मांगें खत्म नहीं हुईं।
एफआईआर में पति के साथ-साथ
सास,ससुर,ननद,और पति की कथित प्रेमिका को भी आरोपी बनाया गया है। इस तरह पत्नी ने कुल 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
पीड़िता का कहना है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और पारिवारिक जीवन को असहनीय बना दिया गया। आरोप है कि शिकायत करने पर उसे धमकाया भी गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी आरोपों की कानूनी जांच शुरू कर दी गई है। बयान दर्ज किए जा रहे हैं और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एक सरकारी अधिकारी पर दहेज उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगने के बाद प्रशासनिक और सामाजिक हलकों में हलचल मच गई है। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और आने वाले दिनों में मामले में और खुलासे होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here