फिरोजाबाद। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नगला अमान में चल रहे तीन दिवसीय मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित प्रशिक्षण में फील्ड ट्रेनरों को मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया। मुख्य प्रशिक्षक अशोक अनुरागी, अश्वनी कुमार जैन एवं योगेंद्र कुमार ने कहा कि इस बार की जनगणना पूर्ण रूप डिजिटल है, कोई भी व्यक्ति अपनी गणना स्वयं के मोबाइल से कर सकता है, इसकी प्रैक्टिस के लिए फील्ड ट्रेनरों को ग्राउंड लेबल पर ले जाकर जनगणना प्रक्रिया के अंतर्गत होम मैपिंग एवं हाउस लिस्टिंग से संबंधित प्रयोगात्मक अभ्यास कराया गया।
जिससे आगामी जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराया जा सके। सभी फील्ड ट्रेनर्स द्वारा ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया कि जनगणना महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है। जिसके माध्यम से देश की जनसंख्या, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े जो 33 बिंदुओं पर एकत्र किए जाने है। इन आंकड़ों के आधार पर सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं एवं नीतियों का निर्माण किया जाना है। ये सभी प्रशन प्रगणकों को उत्तरदाताओं से पूछकर ही एचएलओ मोबाइल ऐप पर अपलोड किए जाने है।
जनगणना कार्य में पूर्ण सावधानी एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जाना है। जिससे किसी प्रकार की त्रुटि न हो। जनगणना के दौरान पूंछे जाने वाले विविध प्रकार के 33 प्रश्नों के सम्बन्ध में गहनता एवं विस्तार से जानकारी प्रदान की गई ।


