32 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026

जीएसटी फर्जीवाड़े में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई

Must read

59 लाख रुपये की हेराफेरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बरेली। जीएसटी फर्जीवाड़े के मामले में एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सद्दाम और समद के रूप में हुई है, जो लंबे समय से फर्जी कंपनियां बनाकर जीएसटी चोरी का खेल कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए करीब 59 लाख रुपये की हेराफेरी की थी। बताया जा रहा है कि आरोपी संकरी गलियों में फर्जी फर्म बनाकर बड़े पैमाने पर जीएसटी चोरी का नेटवर्क चला रहे थे।
जांच में सामने आया कि जिन स्थानों पर कागजों में फर्म दिखाई गई थी, वहां की गलियां इतनी संकरी हैं कि रिक्शा तक का निकलना मुश्किल है, लेकिन दस्तावेजों में वहां से ट्रकों का आवागमन दिखाया जाता था। इसी आधार पर फर्जी बिलिंग कर जीएसटी में धोखाधड़ी की जा रही थी।
एसआईटी को काफी समय से इस फर्जीवाड़े की शिकायत मिल रही थी। जांच के बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को किला थाना क्षेत्र के रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल एसआईटी दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस फर्जीवाड़े से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
बॉक्स
कई सालों से चल रहा था खेल
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कई वर्षों से फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी चोरी कर रहे थे। अधिकारियों का मानना है कि इस नेटवर्क में और भी लोग शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश जारी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article