32 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026

भदोही में तैनात सिपाही पर फर्जीवाड़े का आरोप

Must read

धोखे से बुजुर्ग से दान कराई जमीन, कोर्ट के आदेश पर सिपाही समेत चार पर केस
गोंडा। जिले में जमीन हड़पने के आरोप में भदोही में तैनात एक सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि सिपाही ने धोखे से एक बुजुर्ग से जमीन दान कराकर उसे अपने भाई के नाम लिखवा लिया। कोर्ट के आदेश पर सिपाही, उसके भाई और दो गवाहों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार मामला खरगूपुर थाना क्षेत्र के अचलापुर गांव का है। आरोप है कि भदोही में तैनात सिपाही दिनेश ने बुजुर्ग को झांसे में लेकर जमीन दान कराने का फर्जी बैनामा तैयार कराया और जमीन अपने भाई के नाम करवा ली।
बताया जा रहा है कि इस कथित फर्जी बैनामे में दो लोगों ने गवाह के रूप में हस्ताक्षर कर गवाही भी दी। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित पक्ष ने अदालत का दरवाजा खटखटाया।
कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने सिपाही दिनेश, उसके भाई और बैनामे में गवाही देने वाले दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
फिलहाल कोतवाली नगर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बॉक्स
जमीन हड़पने का गंभीर आरोप
मामले में आरोप है कि बुजुर्ग को धोखे में रखकर जमीन दान कराई गई और बाद में फर्जी बैनामे के जरिए उसे आरोपी के भाई के नाम दर्ज करा दिया गया। कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद अब मामले की पुलिस जांच शुरू हो गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article