21.1 C
Lucknow
Friday, March 6, 2026

फर्रुखाबाद के युवा कवि उत्कर्ष अग्निहोत्री का राष्ट्रीय मंच पर जलवा

Must read

– आईआईटी खड़गपुर में आयोजित कवि सम्मेलन में करेंगे काव्य पाठ, प्रसिद्ध शायर वसीम बरेलवी भी होंगे शामिल

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद के उभरते युवा कवि उत्कर्ष अग्निहोत्री को राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित मंच पर काव्य पाठ का अवसर मिला है। भारत के सबसे पुराने और बड़े प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी खड़गपुर में आयोजित होने वाले कवि सम्मेलन में उत्कर्ष अग्निहोत्री अपनी काव्य प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

यह कार्यक्रम 7 मार्च 2026 की शाम को आयोजित होगा, जिसका आयोजन राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से किया जा रहा है। इस कवि सम्मेलन में देश के प्रसिद्ध शायर प्रोफेसर वसीम बरेलवी, कवि विष्णु विराट और आयुष केशव भी मंच साझा करेंगे।

उत्कर्ष अग्निहोत्री अपनी प्रभावशाली कविताओं और ओजस्वी प्रस्तुति के लिए युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। कम उम्र में ही उन्होंने विभिन्न साहित्यिक मंचों पर अपनी पहचान बनाई है और अब उन्हें देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी खड़गपुर में काव्य पाठ के लिए आमंत्रित किया गया है, जो जनपद के लिए भी गौरव की बात है।

साहित्य प्रेमियों का कहना है कि फर्रुखाबाद जैसे सांस्कृतिक रूप से समृद्ध जनपद से निकलकर राष्ट्रीय मंच तक पहुंचना युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक है। उत्कर्ष अग्निहोत्री की यह उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता है बल्कि जिले की साहित्यिक परंपरा को भी नई पहचान दिला रही है।

इस अवसर पर जिले के साहित्यकारों और समाज के विभिन्न वर्गों ने उत्कर्ष अग्निहोत्री को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article