फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद युवा महोत्सव का आगाज मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता कै साथ हो गया।
इस मौके पर प्रतिभागियों ने राजस्थानी, ब्राइडल, भरवां अरेवियन, वैवाहिक, ऐतिहासिक इमारत, देवताओं आदि विभिन्न प्रकार की मेंहदी अपने हाथों में सजाई। सभी प्रतिभागियों नें निर्णायकों के मेंहदी से सम्बन्धित प्रश्नों के सटीक उत्तर दिये। ललिता ने बताया कि मेंहदी शुभहोती है और विवाह जैसे कार्यक्रमों में मेंहदी का विशेष महत्व होता है प्रतियोगिता का शुभारम्भ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रूपेश गुप्ता ने फीता काट कर व माँ सरस्वतीके चित्र पर माल्यार्पण करके दीप प्रज्ज्वलित किया। अपने सम्बोधन में रूपेश गुप्ता ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ ऐसी प्रतियोगिताओं की बहुत आवश्यकता है। उन्होंने ऐसे सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए फर्रुखाबाद युवा महोत्सव समिति के अध्यक्ष डा० संदीप शर्मा सहित सभी पदाधिकारियों की प्रशंसा की। इसी के साथ 22वां फर्रुखाबाद युवा महोत्सव-2026 की प्रतियोगिताओं की शुरुआत हो गई। सीमित संख्या में ही प्रतिभागियों को बुलाया गया है। निर्णायकों ने परिणाम की घोषणा की जिसमें ललिता कुशवाहा को प्रथम स्थान, नन्दिनी श्रीवास्तव को द्वितीय तथा हिमांशु राठौर को तृतीय स्थान मिला। तहसीलदार शसनी कनौजिया, निर्णायक मंजू मिश्रा ने सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान करके सम्मानित किया। अध्यक्ष डा० संदीप शर्मा ने मुख्य अतिथि श्री रूपेश गुप्ता जी, तहसीलदार सनी कनौजिया का माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रतिभागी प्रिन्सी, अंशिका, सुहानी, पूजा, मुस्कान मारवाडी, जया, खुशी, मान्सी, शमा शाक्य, जाहनवी, संजना, हिना, गौरी, अंशिका राजपूत, हिमांशु राठौर, ललिता कुशवाह, नन्दिनी श्रीवास्तव ने अपने हाथ में मेहंदी की आकर्षक डिजायन बनाई। मंजू मिश्रा ने निर्णायक की भूमिका निर्वाह की। उपस्थिति डा० संदीप शर्मा (अध्यक्ष), सच्चिदानन्द मिश्रा, डा० कृष्णकान्त ‘अक्षर’, मंजू मिश्रा, कार्यक्रम प्रभारी हर्ष दुबे उपस्थित रहे। संचालन डा० कृष्णकान्त ‘अक्षर’ने किया। शिवा ने व्यवस्था में सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here