26 C
Lucknow
Tuesday, February 10, 2026

सीएम डैशबोर्ड की आई रिपोर्ट में फर्रुखाबाद का प्रदेश में चौथा स्थान, डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी की मेहनत का नतीजा

Must read

फर्रुखाबाद: जनपद फर्रुखाबाद (Farrukhabad) के लिए यह गर्व का विषय है कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड (CM dashboard) की जनवरी माह की आई रिपोर्ट में फर्रुखाबाद ने पूरे उत्तर प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के कुशल नेतृत्व, सतत निगरानी और प्रशासनिक प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष परिणाम मानी जा रही है।

सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं, विभागीय कार्यों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा की जाती है। जनवरी माह की इस रिपोर्ट में फर्रुखाबाद जनपद ने शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, विकास कार्यों और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण जैसे महत्वपूर्ण मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने अधिकारियों के साथ नियमित समीक्षा बैठकें कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। समयबद्ध कार्य, पारदर्शिता और फील्ड स्तर पर सतर्क निगरानी के चलते जनपद की रैंकिंग में यह उल्लेखनीय सुधार संभव हो सका। जनपद की इस उपलब्धि से न सिर्फ प्रशासनिक अमले का मनोबल बढ़ा है, बल्कि आमजन को भी बेहतर शासन और तेज़ सेवाओं का लाभ मिला है। जिले के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों ने इसे टीमवर्क का परिणाम बताते हुए आने वाले महीनों में और बेहतर प्रदर्शन का भरोसा जताया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article