➤ प्रशासन ने संभाली कमान, हर एंगल से जांच के निर्देश
➤ सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया
फर्रुखाबाद, संवाददाता।
नाला मछरट्टा में हुए भीषण विस्फोट के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने
क्षतिग्रस्त मकान का जायजा लिया
घायलों के बारे में जानकारी जुटाई
प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों से पूछताछ की,डीएम और एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाने के निर्देश दिए, ताकि विस्फोट के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। साथ ही पुलिस को हर पहलू से जांच करने के लिए कहा गया है।
घटना के बाद इलाके में
कई थानों की पुलिस
पीएसी बल
तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।
डीएम-एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, अधिकारियों में मचा हड़कंप


