28 C
Lucknow
Friday, March 27, 2026

सड़क पार कर रहे किसान को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

Must read

 

अर्चित शर्मा

फिरोजाबाद। हाईवे पर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने किसान की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
थाना अरांव के गांव खैरिया मुसादपुर निवासी 34 वर्षीय हरिओम गांव के ही ट्रैक्टर चालक के साथ आलू लेकर सिरसागंज मंडी आए थे। मंडी में आलू उतारने के बाद वह घर लौट रहे थे। गुंजन चौक के पास ट्रैक्टर रोककर वह सड़क के दूसरी दुकान पर कुछ सामान लेने आए थे। सामान लेकर लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष वैभव सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन से कुचलकर किसान की मौत हुई है। सीसीटीवी फुटेज से अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article