19 C
Lucknow
Friday, March 20, 2026

अलविदा जुमा की नमाज: अकीदतमंदों ने बढ़ाई भाईचारे और सादगी की मिसाल

Must read

कौशांबी। जिले के मंझनपुर स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद में शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल में संपन्न हुई। नमाज के लिए निर्धारित समय से काफी पहले ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मस्जिद में पहुंचने लगे और देखते ही देखते मस्जिद का प्रांगण नमाजियों से भर गया।
इस मौके पर मस्जिद के इमाम ने खुतबा पेश करते हुए दीन की राह पर चलने और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने अकीदतमंदों से मुल्क की तरक्की, कौम की खुशहाली और समाज में प्रेम और मेलजोल बनाए रखने की दुआ करने की अपील की।
अल्लाह हू अकबर की उद्घोषणा के साथ हजारों अकीदतमंदों ने सजदा किया। नमाज के दौरान सादगी और अनुशासन देखने को मिला, जहां सभी लोग बिना किसी भेदभाव के एक ही पंक्ति में खड़े थे। नमाज पूरी होने के बाद श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे से गले मिलकर और हाथ मिलाकर मुबारकबाद दी।
मस्जिद परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। पुलिस अधीक्षक कौशांबी राजेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ मस्जिद और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण करते नजर आए।
नमाज के बाद मस्जिद के आस-पास के बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। लोग ईद की तैयारियों में जुट गए हैं और दुकानों पर खासी चहल-पहल दिखाई दी। प्रशासन ने सुनिश्चित किया कि आने वाले शनिवार को जिले में ईद का त्योहार भी शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से मनाया जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article