नोएडा। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के होशियारपुर इलाके में सफाईकर्मी को पिस्टल दिखाकर धमकाने का मामला सामने आया है।
घटना उस वक्त हुई जब सफाईकर्मी की कूड़ा गाड़ी गलती से एक फार्च्यूनर गाड़ी से टकरा गई।
इस पर गाड़ी में बैठे युवक ने गुस्से में उतरकर न सिर्फ सफाईकर्मी को थप्पड़ जड़ दिए बल्कि जेब से पिस्टल निकालकर धमकाने लगा।
घटना का वीडियो किसी स्थानीय व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया।
वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी की गाड़ी नंबर के आधार पर पहचान शुरू की।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश में टीम भेजी गई है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि “अमीरों के अहंकार का शिकार गरीब सफाईकर्मी रोज बनते हैं, अब सख्त सजा होनी चाहिए।”





