अयोध्या | यूथ इंडिया
अयोध्या जिला जेल से फरार हुए बंदियों की तलाश को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में है। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि फरार बंदी जेल की बाउंड्री फांदकर ट्रेन के ज़रिये फरार हो सकते हैं। इसी को देखते हुए रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस द्वारा 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा चुकी है, लेकिन अब तक बंदियों का कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। जिले से सटे अन्य जनपदों में भी पुलिस को अलर्ट किया गया है और वहां तलाशी तेज कर दी गई है।
रेलवे पुलिस, जीआरपी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार ट्रेनों की जांच कर रही हैं। वहीं जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।फिलहाल फरार बंदियों की तलाश जारी है और पुलिस हर संभावित रास्ते पर निगरानी बनाए हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here