फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम अर्राह पहाड़पुर (Village Arrah Paharpur) में हनुमान मंदिर ट्रस्ट की जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। आरोप है कि जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास और खेत में छोड़े गए करंट की चपेट में आने से एक अधेड (Eklavya) की दर्दनाक मौत हो गई। मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। पूरे मामले पर जीरो टॉलरेंस नीति ढ़ेगे पर आ गई और माफिया तंत्र के इशारे और षड्यंत्र पर सरकार के ही समर्थक दलित और उसके परिजनों के खिलाफ झूठा मुकदमा पंजीकृत हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अर्राह पहाड़पुर में नवीन मंडी से आगे हनुमान मंदिर ट्रस्ट की जमीन स्थित है, जिस पर वर्तमान में फक्कलट पुत्र स्व. रामलाल, उसकी पत्नी आशा तथा पुत्र पप्पू का कथित कब्जा बताया गया है। आरोप है कि उक्त जमीन के चारों ओर लोहे के तार लगाकर उसमें करंट प्रवाहित किया जा रहा था। इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा पहले भी शिकायतें की जा चुकी थीं।
पीड़ित के अनुसार 4 फरवरी 2026 की रात उसका भाई सर्वेश यादव (उम्र लगभग 40 वर्ष) सब्जी मंडी से काम कर वापस अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान वह खेत के पास लगाए गए तार की चपेट में आ गया, जिसमें करंट दौड़ रहा था। करंट लगने से सर्वेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई।
5 फरवरी 2026 की सुबह लगभग 6 बजे जब घटना की जानकारी मिली तो परिजन मौके पर पहुंचे। आरोप है कि जब परिजनों ने जमीन से करंट हटाने का विरोध किया तो फक्कलट, उसकी पत्नी और बेटे ने गाली-गलौज की। बाद में आरोपियों के परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे और मारपीट, ईंट-पत्थर चलाने तथा हरिजन एक्ट में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया गया।


