गाजियाबाद | यूथ इंडिया फर्जी दस्तावेज़ों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने वाले एक संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि एक ही मोबाइल नंबर और एक ही पते पर 22 पासपोर्ट जारी किए गए।
इस पूरे मामले का खुलासा भोजपुर थाना पुलिस ने किया है। जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि यह काम सुनियोजित तरीके से किया जा रहा था और इसमें कई लोग शामिल थे।
पुलिस के अनुसार, पासपोर्ट आवेदन में एक ही मोबाइल नंबर का बार-बार उपयोग किया गया और पते के सत्यापन में भी गड़बड़ी पाई गई। सभी मामलों की अलग-अलग फाइलें खंगाली जा रही हैं।
फिलहाल पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। जारी किए गए सभी 22 पासपोर्ट की दोबारा जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला संगठित धोखाधड़ी से जुड़ा है और जांच आगे बढ़ाई जा रही है।






