36 C
Lucknow
Tuesday, March 31, 2026

भरथना में गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल, मुस्लिम युवक ने भजन सम्राट का किया सम्मान

Must read

इटावा। जिले के भरथना में उस समय गंगा-जमुनी तहज़ीब की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली, जब एक मुस्लिम युवक ने भजन सम्राट कन्हैया मित्तल का मंच पर सम्मान कर भाईचारे का संदेश दिया। इस अनोखे दृश्य ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया और पूरे क्षेत्र में इसकी चर्चा होने लगी।
कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम युवक ने कन्हैया मित्तल को खाटूश्याम जी की तस्वीर भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मंच पर यह दृश्य न केवल धार्मिक समरसता का प्रतीक बना, बल्कि समाज को यह संदेश भी दिया कि आपसी प्रेम और सम्मान ही असली पहचान है।
इस मौके पर मंच से भी सौहार्द और एकता का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि भारत की असली ताकत उसकी विविधता और आपसी भाईचारे में है, जिसे बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और सभी ने इस पहल की सराहना की।
भरथना का यह आयोजन एक बार फिर साबित करता है कि समाज में आज भी ऐसी मिसालें कायम हैं, जो धर्म और जाति से ऊपर उठकर इंसानियत को सबसे पहले रखती हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article