19 C
Lucknow
Monday, February 9, 2026

अहिल्याबाई होल्कर जयंती सप्ताह के अवसर पर बच्चों में दिखा उत्साह, वक्ताओं ने बताई जीवन प्रेरणा

Must read

  • भारत विकास परिषद ने आयोजित कीं विविध प्रतियोगिताएं

फर्रुखाबाद। भारत विकास परिषद, सहयोग शाखा द्वारा महारानी अहिल्याबाई होल्कर जयंती सप्ताह के दूसरे दिन बीएन कॉम्प्लेक्स, बढ़पुर में विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने राजमाता के जीवन संघर्ष, शिव भक्ति और सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला।

मुख्य वक्ताओं में डॉ. आरके गुप्ता, श्रीमती अनीता पाठक, संजय दुबे, केके पाठक व श्याम मनोहर सिंह शामिल रहे। श्रीमती निवेदिता अस्थाना ने अहिल्याबाई पर स्वरचित कविता प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन सचिव श्रीमती मंजूश्री ने किया और अध्यक्षता श्रीमती रीता दुबे ने की।

इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य आरके वर्मा, संजीव वर्मा, विमल कुमार वर्मा, पंकज मिश्रा, रचना वर्मा व आशा देवी वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पाखी मिश्रा, सावी मिश्रा, आकांक्षा वर्मा, सुरभि वर्मा और शीतल अग्निहोत्री को सम्मानित किया गया। बच्चियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article