37.2 C
Lucknow
Wednesday, March 11, 2026

घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की धमकी, न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Must read

फर्रुखाबाद शमसाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम अलीयापुरा में घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने न्यायालय के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अलीयापुरा निवासी कल्हैयालाल पुत्र स्वर्गीय राकेश चन्द्र ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि गांव के ही आदेश पुत्र गजराज तथा उसके दो अन्य साथियों ने उनके घर में घुसकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित द्वारा न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिए जाने के बाद माननीय न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article