37.2 C
Lucknow
Thursday, March 12, 2026

नगर निगम जोन-1 में अतिक्रमण हटाओ अभियान

Must read

हजरतगंज पार्क रोड पर अवैध दुकानों पर कार्रवाई, सामान जब्त

लखनऊ। राजधानी में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर निगम जोन-1 की प्रवर्तन टीम ने हजरतगंज पार्क रोड पर विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे लगे अवैध अतिक्रमण को हटाया।

अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगाई गई कई दुकानों और ठेलों को हटाया गया। नगर निगम की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए अवैध दुकानों का सामान भी जब्त कर लिया।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई जोनल अधिकारी के निर्देश पर की गई। टीम ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोबारा सड़क या फुटपाथ पर अतिक्रमण किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के दौरान नगर निगम की प्रवर्तन टीम और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों का कहना है कि शहर की सड़कों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article