20 C
Lucknow
Thursday, February 12, 2026

सीएचसी में हो सकेगा दिल के दर्द का आकस्मिक उपचार,आवश्यक होने पर पीजीआई को किया जाएगा रिफर : डा0 दिनेश सिंह

Must read

मिर्जापुर ब्लॉक की सीएचसी जरियनपुर में मिलेगी ईसीजी की निशुल्क सुविधा, पीजीआई में नेटवर्किंग के जरिए तत्काल करवाई जाएगी जांच

शैलेन्द्र पाण्डेय दीपक

मिर्जापुर (शाहजहांपुर) ब्लॉक की CHC जरियनपुर में दिल के दर्द के इलाज के लिए ईसीजी सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। CHC में ईसीजी होने के बाद पांच मिनट में नेटवर्किंग के जरिए पीजीआई लखनऊ में ईसीजी जांच के आधार पर इलाज की सुविधा मिलेगी। जिले के एसटीईएमआई नोडल अधिकारी डॉ0 दिनेश सिंह ने एक भेंट में बताया कि आजकल शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक के लोगों में हार्ट अटैक की समस्या बढ़ रही है। हार्ट अटैक (heart attack) की इलाज के लिए रोगी को इलाज की तत्काल आवश्यकता होती है। जिसे ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार जिले की सीएचसी जरियनपुर, परशुरामपुरी (जलालाबाद),तिलहर और पुवायां में “एसटीईएमआई” केयर नेटवर्क शुरू करवा रही है।

डॉ0 दिनेश सिंह ने बताया कि मुंह के जबड़े से लेकर नाभि के ऊपर वाई तरफ का कोई भी दर्द तथा घबराहट,बेचैनी,पसीना आना हार्ट अटैक के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर रोगी को तत्काल सीएचसी में लेकर आएं। ईसीजी जांच के साथ लोडिंग डोज़(एमरजेंसी दवाइयों) की पूरी सुविधा सीएचसी में ही उपलब्ध करवाई जाएगी।

बोले : सीएचसी में इस तरह के रोगी का तुरंत ईसीजी करके जांच के लिए नेटवर्किंग के जरिए पीजीआई लखनऊ भेजा जाएगा। पीजीआई से जांच रिपोर्ट आने के बाद रोगी को सभी दवाएं निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी। जो ग्रामीण क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। सीएचसी अधीक्षक डॉ0 आदेश रस्तोगी ने बताया कि सीएचसी जरियनपुर में ईसीजी की जांच और लोडिंग डोज़ दवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। जिसके लिए शासन स्तर से सभी आवश्यक कार्यवाही पूरी की जा रही है। अन्य रोगियों की जांच के लिए डिजिटल एक्सरे की सुविधा भी उपलब्ध है। अब किसी तरह के रोगियों को इलाज में कोई असुविधा नहीं होगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article