27 C
Lucknow
Monday, February 16, 2026

भैंस बांधने को लेकर बुजुर्ग महिला से मारपीट, पुलिस ने कराया मेडिकल

Must read

मोहम्मदाबाद/फर्रुखाबाद: थाना क्षेत्र के ग्राम मॉडल शंकरपुर (Village Model Shankarpur) निवासी बेचेलाल की पत्नी सूरज देवी (बुजुर्ग) ने अपने पड़ोसियों के खिलाफ मारपीट (beaten up) का शिकायती प्रार्थना पत्र कोतवाली में दिया है।

पीड़िता के अनुसार 19 दिसंबर 2025 को सुबह करीब 7 बजे वह अपने घर के दरवाजे पर भैंस बांधने गई थीं। इसी दौरान पड़ोसी आदेश पुत्र सकटे लाल, प्रियांशु पुत्र आदेश एवं सोनी पत्नी आदेश ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब सूरज देवी ने गाली देने से मना किया तो आरोप है कि तीनों ने मिलकर लात-घूंसे व लाठी-डंडों से मारपीट कर दी, जिससे उनके शरीर में चोटें आईं।

घटना के बाद पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दी। मामले को संज्ञान में लेते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने घायल महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोहम्मदाबाद में चिकित्सीय परीक्षण कराया। साथ ही मामले की जांच के लिए संबंधित चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article