28.6 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026

तेज रफ्तार टेंपो की टक्कर से सब्जी विक्रेता वृद्ध की मौत, चालक फरार

Must read

फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार टेंपो की टक्कर से एक सब्जी विक्रेता वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक टेंपो छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बंधा हुआ निवासी सोनपाल माथुर (64) पुत्र रामेश्वर ठेली लेकर फर्रुखाबाद सब्जी खरीदने के लिए आ रहे थे। इसी दौरान फतेहगढ़ की ओर से तेज गति से आ रहे टेंपो चालक ने पीछे से उनकी ठेली में जोरदार टक्कर मार दी।

बताया जा रहा है कि यह हादसा मधुर मिलन के पास हुआ, जहां टक्कर लगते ही सोनपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दी, जिसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में इलाज के दौरान वृद्ध की हालत लगातार बिगड़ती गई और कुछ समय बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया, हालांकि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article