37 C
Lucknow
Wednesday, March 11, 2026

एकतरफा प्रेम में टावर पर चढ़ा युवक, आगरा में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Must read

आगरा|  थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के शाहदरा चुंगी इलाके में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक मोबाइल के ऊंचे टावर पर चढ़ गया। अचानक हुई इस घटना से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी फैल गई और देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई।

पुलिस के अनुसार यह टावर स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार के घर पर लगा हुआ है। युवक सुबह करीब नौ बजे टावर पर चढ़ गया और काफी देर तक वहीं बैठा रहा। युवक की पहचान बंटी पुत्र सूबेदार सिंह निवासी मेहरी हिरन, गांव दारापुर, थाना टूंडला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक की रिश्तेदारी नगला बिहारी में है।

सूत्रों के मुताबिक युवक ने एकतरफा प्रेम प्रसंग के चलते यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि वह एक युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन उसकी बात नहीं बन पाई। इसी बात से नाराज होकर उसने टावर पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार युवक ने 112 कंट्रोल रूम पर कॉल कर पुलिस से बातचीत भी की। बातचीत के दौरान उसने कहा कि जब तक संबंधित युवती को मौके पर नहीं बुलाया जाएगा, वह टावर से नीचे नहीं उतरेगा। इसके बाद पुलिस ने युवक को समझाने का प्रयास शुरू किया और परिजनों से भी संपर्क किया गया।

घटना की सूचना पर थाना ट्रांस यमुना पुलिस, पीआरवी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं। टावर के नीचे बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, जिससे स्थिति और संवेदनशील हो गई। पुलिस का कहना है कि युवक के नीचे उतरने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article