एक यात्री की हालत नाजुक, सैफई रेफर—अन्य का इलाज जारी
इटावा।जिले के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहां अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ई-रिक्शा अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क पर पलट गया, जिससे उसमें सवार सभी यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक यात्री की हालत गंभीर देखते हुए उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ई-रिक्शा के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है।
यह हादसा एक बार फिर यातायात नियमों और वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।
ई-रिक्शा अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा, आधा दर्जन से अधिक घायल


