25 C
Lucknow
Monday, February 9, 2026

रेलवे लाइन पार करते समय ई-रिक्शा चालक की ट्रेन से कटकर मौत

Must read

हरदोई
गांव के सामने शनिवार रात रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक के किनारे क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की।

मृतक की पहचान देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटैया निवासी मेवाराम के रूप में हुई है। वह शहर में किराये पर ई-रिक्शा लेकर चलाते थे। शनिवार रात ई-रिक्शा मालिक के यहां वाहन खड़ा करने के बाद वह पैदल ही अपने गांव लौट रहे थे।

गांव के पास रेलवे लाइन पार करते समय किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई।

जानकारी मिलने पर स्वजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। मृतक के परिवार में पत्नी और छह बच्चे हैं। कोतवाल हरिनाथ यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन से हादसे की बात सामने आई है, मामले की जांच की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article