14 C
Lucknow
Wednesday, February 4, 2026

ट्रैक्टर से टकराया ई-रिक्शा, चालक गंभीर रूप से घायल

Must read

एटा: थाना अलीगंज क्षेत्र में काशीराम कॉलोनी (Kashiram Colony) के पास देर रात एक सड़क दुर्घटना में ई-रिक्शा (E-rickshaw) चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब सरौठ की ओर से ई-रिक्शा लेकर अलीगंज आ रहे चालक के सामने अचानक चल रहे ट्रैक्टर ने ब्रेक लगा दी। अचानक हुए इस घटनाक्रम से पीछे चल रहा ई-रिक्शा असंतुलित हो गया और सीधे ट्रैक्टर की ट्रॉली से जा टकराया।

दुर्घटना में घायल ई-रिक्शा चालक की पहचान धर्मेंद्र पुत्र प्रह्लाद सिंह (36 वर्ष) निवासी ग्राम भरपुरा, थाना अलीगंज के रूप में हुई है। टक्कर इतनी तेज थी कि धर्मेंद्र को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही गिर पड़ा। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही घायल के भाई पवन कुमार और राजीव सिंह मौके पर पहुंचे और धर्मेंद्र को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अलीगंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

सूचना मिलने पर अलीगंज कोतवाली पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। कोतवाली अलीगंज के वरिष्ठ उपनिरीक्षक जयवीर सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ई-रिक्शा और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर कोतवाली लाया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने मौके पर संभाल लिया। स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज गति और अचानक ब्रेक लगने को हादसे का मुख्य कारण बताया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article