23 C
Lucknow
Wednesday, April 8, 2026

अवैध स्टैंड से ई-बसों को रोजाना हजारों का घाटा, एसपी से शिकायत

Must read

 

शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बावजूद शहर में अवैध स्टैंडों का संचालन थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुवायां और निगोही रोड पर अवैध स्टैंड बनाकर डग्गामार वाहनों से खुलेआम वसूली की जा रही है। इससे एक ओर जहां यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, वहीं सिटी ट्रांसपोर्ट सेवा की ई-बसों के राजस्व पर भी असर पड़ रहा है। ई-बस सेवा के प्रभारी मोहम्मद हुमायूं लारी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि वर्कशॉप के पास ई-बसों का निर्धारित स्टैंड होने के बावजूद डग्गामार वाहनों के कब्जे के चलते बसों को खड़ा करने तक की जगह नहीं मिल रही है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि ठेकेदार के कर्मचारी नियमों के विपरीत स्थानों पर वसूली कर रहे हैं। जबकि छावनी परिषद द्वारा टैक्सी स्टैंड संचालन के लिए सीमित क्षेत्र में ही ठेका आवंटित किया गया है, लेकिन कर्मचारी पुलिस लाइन गेट और रोडवेज बस अड्डे के आगे डारमेट्री के पास निर्धारित स्थान के बजाय पुवायां और निगोही मार्ग तक अवैध वसूली कर रहे हैं। प्रभारी के अनुसार, इन मार्गों पर कोई अधिकृत ठेका नहीं है, इसके बावजूद जबरन वसूली की जा रही है। हालात यह हैं कि टैक्सी और टेंपो चालकों को पार्किंग तक नहीं पहुंचने दिया जा रहा। डग्गामार वाहनों की वजह से ई-बस सेवा को प्रतिदिन करीब दो हजार रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। मामले को गंभीर बताते हुए प्रभारी ने एसपी से अवैध वसूली पर रोक लगाने और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article