34 C
Lucknow
Thursday, March 19, 2026

फिरोजाबाद में सनसनी: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया आरोपी, रास्ते में किया दुष्कर्म; भागने की फिराक में था, पुलिस की गोली से घायल

Must read

रिपोर्ट,राहुल तिवारी फिरोजाबाद

फिरोजाबाद। जनपद में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। थाना खैरगढ़ क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में दबोच लिया गया।
पुलिस के अनुसार, 18 मार्च को एक व्यक्ति ने थाना खैरगढ़ में तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी कंस मेले में परिजनों से बिछड़ गई थी। इसी बीच गांव नगला कल्याण निवासी सत्यवीर उसे घर छोड़ने का झांसा देकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया। आरोप है कि रास्ते में उसने पीड़िता को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीमें गठित की गईं। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस को पता चला कि आरोपी सांखिनी चौराहे के पास छिपा हुआ है और भागने की फिराक में है।
पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है, वहीं पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article