34 C
Lucknow
Thursday, March 19, 2026

बारिश के कारण हाईटेंशन लाइन टूट कर गिरी, करंट की चपेट में आकर बाइक सवार दो भाइयों की मौत

Must read

जैसलमेर: राजस्थान के जैसलमेर (Jaisalmer) और बाड़मेर समेत कई जिलों में अचानक आई आंधी–तूफान के चलते हाईटेंशन तार टूट (high-tension line collapsed) कर सड़क पर गिर गई, जिसकी वजह से सड़क पर करंट फैल गया। करंट की चपेट में आकर बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। वही बिन मौसम आए आंधी– तूफान से किसानों की फसल भी खराब हुई है।

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश और तेज आंधी तूफान का दौर जारी है। आंधी तूफान के कहर से किसानों की जीरा और ईसबगोल की फसल को भारी नुकसान हुआ है। वहीं आंधी तूफान के चलते टूटी हुई हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दो भाइयों की मौत हो गई। पूरा मामला राजस्थान के जैसलमेर जिले के सागड थाना क्षेत्र का है।

कल रात आंधी और बारिश के दौरान 11 केवी हाई टेंशन लाइन टूट कर सड़क पर गिर गई थी। बुधवार की रात 9 बजे 25 वर्षीय विक्रम सिंह और 20 वर्षीय राजू सिंह बाइक से खेत से वापस घर लौट रहे थे।। अंधेरे में सड़क पर गिरफ्तार दिखाई नहीं दिया और बेच करंट की चपेट में आ गए मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। रातभर दोनों का शव सड़क पर ही पड़ा रहा। आज गुरुवार की सुबह वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने उनके साथ देखें तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंच कर दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

बारिश के चलते प्रदेश के दिन के तापमान में 9 डिग्री तक के गिरावट दर्ज की गई है। जिसके चलते मौसम ठंडा हो गया है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने ओलो का भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार यह सिस्टम 20 मार्च तक एक्टिव रहेगा जिसके चलते कई जिलों में तेज बारिश और ओले भी गिरने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article