21 C
Lucknow
Monday, February 16, 2026

पूर्व रंजिश के चलते पिता-पुत्र ने किशोर को पीटा, मामला पहुंचा थाने

Must read

शमशाबाद, फर्रुखाबाद: नगर क्षेत्र में पूर्व रंजिश के चलते एक किशोर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजन घायल किशोर को लेकर थाने पहुंचे, जिससे क्षेत्र में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शमशाबाद नगर निवासी लाइनमैन शफीक खान का 17 वर्षीय पुत्र मुजम्मिल उर्फ बसर पास ही स्थित एक कैफे पर फोटोकॉपी कराने गया था। इसी दौरान मोहल्ले के ही एक पिता-पुत्र ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे घेर लिया और कथित रूप से मारपीट कर घायल कर दिया।

अचानक हुए हमले से किशोर घबरा गया और शोर मचाया। आसपास के लोगों की हलचल देख आरोपित मौके से हट गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल मुजम्मिल को अपने साथ लेकर थाने पहुंचे। थाना अध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद मोहल्ले में चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुरानी रंजिशों के चलते इस प्रकार की घटनाएं कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बनती जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि यदि शिकायत प्राप्त होती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article