20.3 C
Lucknow
Thursday, February 26, 2026

शराब के नशे में प्रधान का हंगामा, पुलिस से अभद्रता के बाद गिरफ्तार

Must read

सड़क पर उत्पात मचाने का आरोप, शांति भंग में की गई कार्रवाई

फर्रुखाबाद (मोहम्मदाबाद संवाददाता): जनप्रतिनिधियों से जहां समाज को मर्यादा और अनुशासन की अपेक्षा रहती है, वहीं धीरपुर ग्राम प्रधान (village headman) द्वारा की गई एक हरकत ने सभी को हैरान कर दिया। धीरपुर ग्राम प्रधान अमर सिंह को शराब के नशे में हंगामा करने, गाली-गलौज और सड़क पर उत्पात मचाने के आरोप में कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार (arrested) कर लिया। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना धीरपुर चौराहे की है, जहां ग्राम प्रधान अमर सिंह कथित रूप से शराब के नशे में धुत होकर सड़क पर गाड़ी को गाड़ी से टकराते हुए हंगामा कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रधान न केवल यातायात व्यवस्था को बाधित कर रहे थे, बल्कि राहगीरों के साथ भी गाली-गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार कर रहे थे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलने पर कोतवाली मोहम्मदाबाद की पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची और प्रधान को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रधान अमर सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ भी अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना मदनपुर चौकी को दी। सूचना पर पहुंचे मदनपुर चौकी इंचार्ज ने हालात को काबू में लेते हुए प्रधान अमर सिंह को हिरासत में लिया और थाने ले आए। थाने में उनके खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार सार्वजनिक स्थान पर हंगामा, अभद्रता और कानून व्यवस्था प्रभावित करने के आरोपों के चलते यह कदम उठाया गया।

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। आम लोगों का कहना है कि एक ओर सरकार और प्रशासन कानून व्यवस्था बनाए रखने की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर जनप्रतिनिधियों द्वारा इस प्रकार का व्यवहार समाज के लिए गलत संदेश देता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कानून सभी के लिए समान रूप से लागू हो, चाहे वह आम नागरिक हो या कोई जनप्रतिनिधि।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article