कानपुर देहात। कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब अभिलेखागार प्रभारी नवीन शर्मा को लेकर उनकी पत्नी ने जमकर हंगामा किया। कई घंटों तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के कारण परिसर में लोगों की भीड़ लग गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
अवैध संबंधों को लेकर हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि विवाद की वजह सरकारी बाबू नवीन शर्मा के कथित अवैध संबंध बने। उनकी पत्नी ने आरोप लगाया कि नवीन शर्मा के कई महिलाओं से संबंध हैं, जिसको लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।
कलेक्ट्रेट में किया जमकर हंगामा
गुस्साई पत्नी कलेक्ट्रेट पहुंच गई और वहां कई घंटों तक हंगामा करती रही। इस दौरान उसने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। घटना के चलते कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई।
जिला अधिकारी से की शिकायत
महिला ने पूरे मामले की जिला अधिकारी से शिकायत की और पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान नवीन शर्मा ने पत्नी को धक्का देकर वहां से निकलने की कोशिश भी की।
घटना के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे प्रकरण में क्या कार्रवाई करता है।
कलेक्ट्रेट परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा, अभिलेखागार प्रभारी पर पत्नी के गंभीर आरोप


