डॉ. सुनीता मेहरोत्रा
वांछित फाउंडेशन, दिल्ली की संस्थापिका, डॉ.सुनीता मेहरोत्रा ने 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नारी शक्ति सृजन, साहस और संवेदना का अद्वितीय स्वरूप है, जो परिवार से लेकर राष्ट्र निर्माण तक समान रूप से योगदान देती है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी मातृशक्ति को नमन! नारी केवल घर नहीं संभालती, बल्कि अंतरिक्ष से लेकर सेना तक हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है।
आइए, लैंगिक भेदभाव मिटाकर एक समतामूलक, सुरक्षित और प्रगतिशील समाज बनाने का संकल्प लें। महिला सशक्तिकरण का अर्थ है शिक्षा, निर्णय लेने की स्वतंत्रता और समान अवसर प्रदान करना, जिससे एक समतामूलक और प्रगतिशील समाज बने। “नारी शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है”, और उनके सम्मान व उत्थान से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है।


