20 C
Lucknow
Thursday, February 12, 2026

हल्द्वानी में दोहरा हत्याकांड: युवक-युवती की पत्थर से कुचल कर हत्या, मौके पर पुलिस बल

Must read

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी (Haldwani) में दोहरे हत्याकांड (Double murder) की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक और युवती की बड़ी बेरहमी से पत्थर से कुचलकर हत्या की गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने पत्थरों से उनके सिर और चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया, जिससे उनकी पहचान करना भी मुश्किल हो गया है।

पूरा मामला बरेली रोड स्थित नवीन मंडी की गल्ला मंडी का है, जहां एक युवक और युवती की खून से सनी लाश मिली है। लाश मिलने के बाद मंडी में लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। पुलिस को लड़के की जेब से आईडी कार्ड मिला है, जिससे उसकी पहचान चंपावत निवासी के रूप में हुई है। एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ अमित कुमार और कोतवाल विजय मेहता भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल क्षेत्र को घेरकर सील कर दिया और आम लोगों की आवाजाही रोक दी।

मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए, जबकि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। घटनास्थल से कुछ दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिनके आधार पर मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। इस डबल मर्डर से शहर में दहशत का माहौल है। हाल के दिनों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच इस निर्मम वारदात ने कानून-व्यवस्था को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

 

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article