30 C
Lucknow
Monday, March 23, 2026

डीएम विशाख जी मोहनलालगंज तहसील पहुंचे, समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं

Must read

लखनऊ। जिलाधिकारी विशाख जी ने मोहनलालगंज तहसील पहुंचकर समाधान दिवस के तहत जनसुनवाई की और लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश मौके पर ही दिए गए।
जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से होना चाहिए।
डीएम ने खास तौर पर निर्देश दिया कि पूर्व में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण का सत्यापन अवश्य किया जाए। इसके लिए संबंधित अधिकारी शिकायतकर्ताओं को फोन कर यह सुनिश्चित करें कि उनकी समस्या वास्तव में हल हुई है या नहीं।
उन्होंने यह भी कहा कि समाधान दिवस केवल औपचारिकता न बनकर जनता को वास्तविक राहत देने का माध्यम बने। अधिकारियों को जवाबदेही के साथ कार्य करने और हर शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
इस मौके पर तहसील प्रशासन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और जनसुनवाई प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article