22 C
Lucknow
Tuesday, February 17, 2026

कर वसूली में पिछड़ने पर सख्त हुए डीएम, विभागों को प्रवर्तन बढ़ाने के निर्देश

Must read

फर्रुखाबाद। कर वसूली की स्थिति संतोषजनक न पाए जाने पर जिलाधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर एवं करेत्तर राजस्व की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई, जिसमें कई विभाग लक्ष्य के सापेक्ष काफी पीछे पाए गए।

समीक्षा के दौरान वाणिज्य कर विभाग की वसूली लक्ष्य से अत्यंत कम पाई गई। इसी प्रकार स्टाम्प एवं निबंधन विभाग तथा आबकारी विभाग की राजस्व प्राप्ति भी अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही। मंडी समिति फर्रुखाबाद, मोहम्मदाबाद एवं कायमगंज की मासिक वसूली में भी कमी दर्ज की गई। खनन विभाग की वसूली भी लक्ष्य से कम पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। वहीं विद्युत विभाग और परिवहन विभाग की वसूली संतोषजनक पाई गई।

जिलाधिकारी ने खनन, वाणिज्य कर, स्टाम्प एवं निबंधन तथा मंडी विभाग को प्रवर्तन कार्य तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लक्ष्य पूर्ति में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को प्रतिदिन सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस पोर्टल के पैरामीटर की समीक्षा कर सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने राजस्व वृद्धि के लिए समन्वित प्रयास करने पर जोर दिया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), सभी उपजिलाधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article