23 C
Lucknow
Monday, March 23, 2026

संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की शिकायतें सुनते डीएम, एसएसपी, सीडीओ

Must read

शिकायतों का निस्तारण पारदर्शिता के साथ करें अधिकारी-डीएम

देवेश कुशवाहा फिरोजाबाद

-संपूर्ण समाधान दिवस में 50 में से दस शिकायतों का हुआ निस्तारण
फिरोजाबाद। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम, एसएसपी ने फरियादियों की समस्याऐं को सुनकर, पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। शिकायतकर्ताओं को संतुष्टि मिलनी चाहिए। इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी रमेंश रंजन, एसएसपी सौरभ दीक्षित, सीडीओ शत्रोहन वैश्य ने फरियादियों की शिकायतें सुनते हुए उनके निस्तारण के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में आई 50 शिकायतें में दस शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व, पुलिस, विकास, जिला पूर्ति, जल निगम, भूमि विवाद, समाज कल्याण, नगर निगम एवं बिजली विभाग से संबंधित रही। शिकायतकर्ता राधाकृष्ण ने कहा कि मीटर में प्रतिदिन 25 से 30 यूनिट बिजली उपयोग में दर्शा रहा है, जबकि 10 दिन में उसके द्वारा एक यूनिट बिजली खर्च की जाती है। जिलाधिकारी ने एक्सईएन विद्युत को संपूर्ण मामले की जांच कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उप जिलाधिकारी अनुराधा सिंह, परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी, पिछला वर्ग कल्याण अधिकारी के एम सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी स्वीटी सिंह, डीएफओ, जल निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article