30 C
Lucknow
Sunday, March 29, 2026

कुर्रिया कलां के दुर्गा मंदिर में डीएम-एसपी का दौरा, सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा

Must read

 

शाहजहाँपुर। जनपद में आगामी धार्मिक गतिविधियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना कांट क्षेत्र के ग्राम कुर्रिया कलां स्थित प्रसिद्ध दुर्गा माता मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भीड़ प्रबंधन, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था तथा पुलिस बल की तैनाती का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी व्यवस्थाएं सतर्कता के साथ सुनिश्चित की जाएंगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article