विशेष पुनरीक्षण अभियान में शामिल हों: 22 और 23 नवंबर को भरें अपना मतदाता गणना प्रपत्र

0
24

– जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने जनपदवासियों से की अपील—बूथ पर जाकर अनिवार्य रूप से फार्म भरें

फर्रुखाबाद। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूचियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रेविशन – SIR) अभियान तेजी से चल रहा है। यह अभियान 4 नवंबर 2025 से शुरू होकर 4 दिसंबर 2025 तक संचालित होना है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर 22 नवंबर (शनिवार) और 23 नवंबर (रविवार) को विशेष अभियान दिवस घोषित किए गए हैं।
इन दोनों विशेष तिथियों पर सभी बीएलओ अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहेंगे और मतदाताओं के गणना प्रपत्र (फॉर्म) भरवाकर एकत्र करेंगे। मतदाता अपने निर्धारित बूथ पर जाकर फार्म भरवा सकते हैं या पहले से भरा हुआ प्रपत्र अपने बीएलओ के पास जमा करा सकते हैं।
जिला प्रशासन ने जनपद के सभी ग्राम प्रधानों, वार्ड सदस्यों, सभासदों, राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, गैर सरकारी संगठनों, समाजसेवियों और हर मतदाता से सहयोग की अपील की है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस महत्वपूर्ण कार्य में शामिल हों।
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने फर्रुखाबाद वासियों से अपील की है कि—
“मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है। प्रत्येक पात्र नागरिक अपने बूथ पर जाकर गणना प्रपत्र अवश्य भरें और इस अभियान को सफल बनाएं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here