फर्रुखाबाद। कलेक्ट्रेट सभागार में जनपदीय बाल श्रम उन्मूलन समिति एवं टास्कफोर्स बाल श्रम के सम्बन्ध में बैठक जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी ।
बैठक में प्रदेश के श्रमायुक्त द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में बाल श्रम की रोकथाम के लिए चलाये जाने वाले अभियान पर विस्तृत चर्चा की गयी। कहा गया कि अभियान के दौरान जगपद में स्थित कारखाने, ढ़ावा, उद्योग, छोटे व बड़े प्रतिष्ठान, ईट भ‌ट्ठा, निर्माण स्थल, कोल्ड स्टोरेज आदि जगहों पर छापामारी कर दुकानों प्रतिष्ठानों से बाल किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन कराया जायेगा कार्य से मुक्त कराया जायेगा। बैठक में कहा गया कि अधिनियम के अनुसार 14 से 18 साल तक के बच्चों से श्रम कराया जाना निषेध किया गया है यदि पालन नहीं होता है तो संबंधित हम या व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सहायक श्रमायुक्त द्वारा अवगत कराया गया गत वर्ष में 48 निरीक्षणों में 60 बच्चों को अवमुक्त कराया गया जिन दुकानों पर बच्चें कार्यरत थे उनके मालिकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। शारान के विशेष अभियान (1 से 15 दिसम्बर) के दौरान जनपद में 13 प्रतिष्ठानों से 16 बाल श्रनिकों को कार्य से मुक्त कर कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि कि वर्ष 2026 में जनपद को बाल श्रम मुक्त कराना लक्ष्य है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी, आशुतोष कुमार द्विवेदी कहा कि जिला में टास्कफोर्स का गठन कर दिया गया है एवं मीटिंग में उपस्थित सभी सदस्यों व अधिकारियों को बाल श्रम रोकने एवं श्रमिक बच्चों की शिक्षा सुनिश्वित करने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य 2027 तक पूरे प्रदेश को बाल श्रम से मुक्त करना है इसके लिए सभी को प्रयासरत होना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here