34.8 C
Lucknow
Friday, March 6, 2026

कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने सुनीं फरियादें

Must read

– अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र, निष्पक्ष व पारदर्शी निस्तारण के दिए निर्देश
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।
जनसुनवाई में प्राप्त जन सामान्य की शिकायतों को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया और प्राथमिकता के आधार पर उनकी गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का शीघ्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को समय पर राहत मिल सके।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें प्राप्त शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बनाए रखें और पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाने का कार्य करें।
इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं जैसे राजस्व, विकास, पेंशन, आवास, सड़क एवं अन्य जनहित से जुड़े मामलों की शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article