सिल्वर टच इंडिया के नए कर्मचारियों की कमी से DL कार्य प्रभावित

0
54

एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत को नहीं मिल रहे पर्याप्त स्टाफ, दो दिन स्लॉट के कारण भी बढ़ी दिक्कत

फर्रुखाबाद। जिले में ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी सेवाएँ इन दिनों गंभीर रूप से प्रभावित हो रही हैं। स्मार्ट डीएल बनाने का काम हाल ही में सिल्वर टच इंडिया लिमिटेड को आवंटित किया गया है, लेकिन कंपनी की ओर से पर्याप्त प्रशिक्षित कर्मचारियों की तैनाती न होने से कार्य गति पूरी तरह बाधित हो गई है।
एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत के अनुसार बताया कि विभाग को अभी तक आवश्यक स्टाफ उपलब्ध नहीं हो पाया है, जिसके कारण दैनिक कार्यों में लगातार देरी हो रही है। स्थिति यह है कि आवेदकों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन कार्य निपटाने के लिए कर्मचारियों की कमी बनी हुई है।
इसके साथ ही, डीएल से संबंधित कार्यों के लिए सप्ताह में केवल दो दिन — बुधवार और गुरुवार — स्लॉट उपलब्ध होने से समस्या और गहरी हो गई है। सीमित स्लॉट और स्टाफ की कमी के चलते आवेदकों को लंबी प्रतीक्षा का सामना करना पड़ रहा है।
उधर, बढ़ती शिकायतों और अव्यवस्था को देखते हुए जिलाधिकारी ने मामले का गंभीरता से संज्ञान लिया है। डीएम ने परिवहन विभाग और कंपनी के अधिकारियों से रिपोर्ट तलब करते हुए निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द पर्याप्त स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि लंबित कार्यों को निपटाया जा सके और जनता को राहत मिले।
आवेदकों का कहना है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद से लाइसेंस जारी होने में अनावश्यक देरी और असुविधा बढ़ गई है, इसलिए प्रशासन को तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here